V.S Awasthi

Add To collaction

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा




राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
*************** 
आज मैं तुमको भारत का एक झंडा गीत सुनाऊंगा।
तीन रंगों से सराबोर उस ध्वज का गीत मैं गाऊंगा।।
ये गीत है उन रणबीरों का जिसने ये कसम उठाई थी।
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा लेकर आजादी पाई थी।।

राजगुरु, सुखदेव,भगत के बलिदान की गाथा गाऊंगा।
आजादी के शमशीरों की मैं तुमको कथा सुनाऊंगा।।
विजयी विश्व तिरंगा लेकर जिन्होंने झंडा थाम लिया।
भारत आजाद कराने को अपना जीवन कुर्बान किया।।

अंग्रेजों की छाती पर चढ़ कर भारत आजाद कराया था।
फिर लाल किले से विजयी विश्व तिरंगा को फहराया था।।
कितने लाल बलिदान हुए थे भारत मां की आन पर।
मांगों के सिन्दूर पुंछ गए इस झंडे की शान पर।।

केवल नहीं तिरंगा है ये बलिदानियों का कफ़न बना ।
आजादी के शमशीरों बलिदानी ये दफन बना ।।
ये घंटे की आजादी धुन मन्दिर, मस्जिद गुरुद्वारा है।
ये साधारण वस्त्र नहीं भारत का तिरंगा प्यारा है।।

विद्या शंकर अवस्थी पथिक कानपुर

   14
6 Comments

Saba Rahman

24-Jul-2022 11:21 AM

Osm

Reply

Mithi . S

23-Jul-2022 10:14 PM

Behtarin rachana

Reply

Rahman

23-Jul-2022 08:05 PM

Osm

Reply